श्योपुर: श्योपुर : गायत्री शक्तिपीठ पर शुरू हुआ अभियान "दाना पानी", गायत्री परिसर में टांगे दो दर्जन सकोरे।
श्योपुर। शहर के किला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे गायत्री शक्तिपीठ, महत्मा गांधी सेवा आश्रम सहित विद्यालय परिवार द्वारा सूर्यदेव की तेज किरणों से परेशान हो रहे पक्षियों के लिए सकोरे लगाने का अभियान चलाया। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ परिसर में दो दर्जन से अधिक सकोरे लगाए गए है।