श्योपुर: कलेक्ट्रेेट में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने दिव्यांग युवक को परीक्षा में शामिल होने हेतु दिया ₹4 हजार का चेक
श्योपुर। कलेक्ट्रेेट सभा में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत 199 आवेदको की फरियाद को सुनते हुए निराकरण की पहल की है। इस दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बुजुर्ग दंपत्ति को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए तत्काल ही बीपीएल सूची में नाम जोडने की कार्यवाही की गई।