संडीला: कछौना में लंगड़ेदास बाबा की कुटी पर जेठ के दूसरे मंगलवार को उमड़ा आस्था का सैलाब
Sandila, Hardoi | May 12, 2026 ज्येष्ठ मास के द्वितीय मंगलवार के पावन अवसर पर कछौना का प्राचीन व पौराणिक मंदिर, लंगड़ेदास बाबा की कुटी, भक्ति के रंग में सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय और श्रद्धापूर्ण हो गया।