जमुई: व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1532 मामलों का सफल निष्पादन
Jamui, Jamui | Dec 13, 2025 जमुई में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार 10 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 1532 मामलों का सफल निष्पादन किया गया, जिसमें 5 करोड़ 30 लाख रुपये की वास्तविक वसूली हुई। इन मामलों में 6 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि पर सहमति बनी थी।