जमुई: तीसरे दिन बोधवन तालाब तक चली बुलडोजर की कार्रवाई, शनिवार से कुछ दिनों के लिए किया गया स्थगित: SDO ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Dec 13, 2025 अतिक्रमण के खिलाफ तीसरे दिन शुक्रवार की देर शाम तक चली बुलडोजर की कार्रवाई को चौथे दिन शनिवार से कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब माईकिंग के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। उसके बाद बाकी बचे इलाकों में फिर अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू होगी। एसडीओ सौरभ कुमार और सीओ ललिता कुमारी ने शनिवार की सुबह 10:00 बजे जानकारी दी है।