जमुई: डाढ़ा गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध पर अज्ञात अपराधियों ने चाकू से किया हमला, निजी क्लीनिक में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 13, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव में शनिवार की सुबह 7 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक वृद्ध पर अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे बेहतर शहर के ,निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।