धौलपुर: जजुआ वाली माता मंदिर पर सदस्यता अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक
भाजपा के पुराना शहर मंडल धौलपुर की सदस्यता अभियान को लेकर जजुआ वाली माता मंदिर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी ने की। वहीं मुख्य अथिति भाजपा के धौलपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे डॉ. शिवचरण कुशवाहा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, मंडल प्रभारी वाचाराम बघेल रहे।