धौलपुर: युवाओं ने चलाया सेव ह्यूमैनिटी अभियान, हाईवे किनारे बैठी आवारा गौवंशो को लगा रहे रिफलेक्टर
हाईवे पर बढ़ती हुई दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए युवाओं ने "सेव ह्यूमैनिटी" के नाम से एक अभियान की मंगलवार रात से शुरुआत की। हाईवे और उसके किनारे रहने वाली गायों के गले में रेडियम की बेल्ट बांध रहे है। जिससे अंधेरे में यह बेल्ट दूर से ही चमक जाएगी जिससे की दुर्घटनाएं एवं लोगों की जान बच सकेगी इस अभियान की शुरुआत आशियाना कॉलोनी निवासी युवक ने टीम के साथ की