Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम करने के उद्देश्य से छपरा शहर में जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया। अभियान के दौरान खनुआ नाला क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया गया। इसके बाद छपरा शहर के पूर्वी क्षेत्र से लेकर पश्चिमी क्षेत्र तक व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों से शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को देने की अपील की। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक, उपद्रवी या कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर डीसीएलआर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Chapra, Saran | Jul 25, 2026
जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम करने के उद्देश्य से छपरा शहर में जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया। अभियान के दौरान खनुआ नाला क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया गया। इसके बाद छपरा शहर के पूर्वी क्षेत्र से लेकर पश्चिमी क्षेत्र तक व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों से शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को देने की अपील की। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक, उपद्रवी या कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर डीसीएलआर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। - Chapra News