शिकोहाबाद: नगला सुन्दर गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या, शव सुबह कोठरी में मिला
शिकोहाबाद क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग सुघर सिंह की हत्या कर दी गई। रविवार रात नगला सुन्दर गांव में कोठरी में सोते समय सिर पर हमला किया गया। सोमवार सुबह उनका लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुघर सिंह गांव बडाईपूरा के रहने वाले थे और रविवार रात अपनी कोठरी में चारपाई पर सो रहे थे।