छतरपुर नगर: छतरपुर शहर के महाराजा कॉलेज तिराहा पर युवक-युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती से मारपीट का वीडियो वायरल।
छतरपुर शहर के महाराजा कॉलेज तिराहा पर युवक और युवती के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज 04 जुलाई सुबह करीब 11:00 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक द्वारा युवती के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।फिलहाल मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है