बोध गया: तमिलनाडु में काम करने गया युवक लापता, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई
Bodh Gaya, Gaya | May 28, 2026 गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत बारा नंबर गांव निवासी शंकर मांझी के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शंकर मांझी 18 मई को अपने तीन दोस्तों के साथ तमिलनाडु काम करने गया था। कुछ दिनों बाद उसके तीनों दोस्त वापस गांव लौट आए, लेकिन शंकर का अब तक कोई अता-पता नहीं चल सका है।