।जिले में 350 आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती के मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ मौन साधे बैठे है। इधर संस्थाओं में ये मामला लगातार गर्मा रहा है। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती का मुद्दा गूंजा। गुरुवार 6 बज्र जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक में भर्ती को निरस्त करने का प्रस्ताव लिया।