गया टाउन सीडी ब्लॉक: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: गया स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गया ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को शाम 5:00 बजे एक अभियुक्त को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ, सीपीडीएस टीम एवं जीआरपी गया की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त।