बिसौली: बिसौली क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दहशत, दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर चोर पकड़ा गया, दूसरी तरफ आंवला रोड पर दंपति से लूट
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बीते दो दिनों के भीतर चोरी और लूट की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बीती रात आंवला रोड पर बाइक सवार दंपति को निशाना बनाते हुए नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर सोने-चांदी और नगदी लूट ली। वही पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े बैटरी चोर पकड़ा।