कहरा: कनरिया थाना के भमरी गांव में दो बच्चों के बीच हुए बकझक को लेकर हुए विवाद में मारपीट, 3 जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 12, 2024 सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भमरी गांव वार्ड 7 में दो बच्चों के बीच हुए बकझक को लेकर हुए गली गलोज में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में एक पुरुष और दो महिला जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। तीनों जख्मी का नाम अंबे पासवान बिंदिया कुमारी और सीता देवी बताया जा रहा है।