चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल की पुलिस चौकी जर्जर, 2011 में हुआ था लोकार्पण
Churu, Churu | Dec 7, 2025 चूरू जिले के सबसे बड़े राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी इन दिनों खुद गंभीर खतरे में बदल चुकी है। साल 2011 में तात्कालीन विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने इस भवन का लोकार्पण किया था, यह भवन अब जर्जर हालत में पहुंच गया है। दीवारों में दरारें, छत से झड़ता प्लास्टर और कमजोर ढांचा किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका पैदा कर रहा है।