चूरू: भरतिया रोड़ के पास बंद घर से गेंद लाते 12 वर्षीय बालक के गले में सरिया चुभा, ईएनटी टीम ने बचाई जान
Churu, Churu | Dec 7, 2025 चूरू के भरतिया रोड़ के पास गली में क्रिकेट खेलते समय 12 वर्षीय बालक हादसे का शिकार हो गया। क्रिकेट की गेंद बन्द मकान में चली गई जिसे लेकर बाहर आते समय गेट पर लगा नुकीला सरिया बालक के गले में चुभ गया, जिससे वह लहुलूहान हो गया। परिजन तुरंत उसे गंभीर अवस्था में राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे।