इटारसी: नगर पालिका अध्यक्ष ने सूरजगंज स्थित लाल ग्राउंड के पास नाले की सफाई एवं गहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण
इटारसी में गुरुवार शाम करीब 5 बजे आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर में चलाए जा रहे विशेष नाला सफाई अभियान के तहत सूरजगंज स्थित लाल ग्राउंड के बाजू से गुजरने वाले कच्चे नाले की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। कार्य की प्रगति का जायजा इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया उन्होंने मौके पर साफ सफाई देखी।