Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में भाग लेते हुए खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, छोटी बलहा के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी।

21 views | Khagaria, Bihar | Jul 19, 2026

MORE NEWS

📍 खगड़िया

जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने अलौली प्रखंड के पोरा घाट से उसराहा पुल तक बागमती नदी के संभावित कटाव प्रभावित स्थलों का नाव के माध्यम से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों तथा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को संभावित कटाव वाले स्थलों पर नियमित निगरानी बनाए रखने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पूर्व तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन संभावित बाढ़ एवं कटाव की स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

#Khagaria #BagmatiRiver #DMKhagaria #VikramVirkar #FloodPreparedness #RiverErosion #DistrictAdministration #Alauli #Bihar #IPRDBihar

📍 खगड़िया जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने अलौली प्रखंड के पोरा घाट से उसराहा पुल तक बागमती नदी के संभावित कटाव प्रभावित स्थलों का नाव के माध्यम से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों तथा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को संभावित कटाव वाले स्थलों पर नियमित निगरानी बनाए रखने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पूर्व तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन संभावित बाढ़ एवं कटाव की स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। #Khagaria #BagmatiRiver #DMKhagaria #VikramVirkar #FloodPreparedness #RiverErosion #DistrictAdministration #Alauli #Bihar #IPRDBihar

Khagaria, Bihar | Jul 19, 2026

📍 खगड़िया | 18 जुलाई, 2026

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए दो मोबाइल हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे वाहनों को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं एक्स-रे कराकर समय पर टी.बी. स्क्रीनिंग एवं जांच का संदेश दिया। जिले के 75 उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान के तहत मोबाइल एक्स-रे वाहन गांव-गांव पहुंचकर नि:शुल्क टी.बी. जांच की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने गांव में आयोजित स्क्रीनिंग शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क टी.बी. जांच का लाभ उठाएं तथा टी.बी. मुक्त खगड़िया एवं टी.बी. मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

#Khagaria #TBMuktBharat #DistrictAdministrationKhagaria #IPRDKhagaria #HealthDepartmentBihar #TBScreening #MobileXRay #PublicHealth #Bihar

📍 खगड़िया | 18 जुलाई, 2026 टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए दो मोबाइल हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे वाहनों को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं एक्स-रे कराकर समय पर टी.बी. स्क्रीनिंग एवं जांच का संदेश दिया। जिले के 75 उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान के तहत मोबाइल एक्स-रे वाहन गांव-गांव पहुंचकर नि:शुल्क टी.बी. जांच की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने गांव में आयोजित स्क्रीनिंग शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क टी.बी. जांच का लाभ उठाएं तथा टी.बी. मुक्त खगड़िया एवं टी.बी. मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। #Khagaria #TBMuktBharat #DistrictAdministrationKhagaria #IPRDKhagaria #HealthDepartmentBihar #TBScreening #MobileXRay #PublicHealth #Bihar

Khagaria, Bihar | Jul 18, 2026

जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर द्वारा आज अलौली प्रखंड अंतर्गत पोरा घाट से उसराहा पुल तक बागमती नदी के किनारे नाव के माध्यम से संभावित कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संभावित संवेदनशील स्थलों पर की जा रही तैयारियों एवं आवश्यक एहतियाती उपायों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नदी के जलस्तर, संभावित कटाव वाले क्षेत्रों तथा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर नियमित निगरानी बनाए रखी जाए तथा किसी भी परिस्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने जल संसाधन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित कटाव वाले स्थलों पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए सभी संसाधन तैयार रखें। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी क्षेत्र की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ एवं कटाव की स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा आमजन की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को पूर्व तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर द्वारा आज अलौली प्रखंड अंतर्गत पोरा घाट से उसराहा पुल तक बागमती नदी के किनारे नाव के माध्यम से संभावित कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संभावित संवेदनशील स्थलों पर की जा रही तैयारियों एवं आवश्यक एहतियाती उपायों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नदी के जलस्तर, संभावित कटाव वाले क्षेत्रों तथा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर नियमित निगरानी बनाए रखी जाए तथा किसी भी परिस्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जल संसाधन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित कटाव वाले स्थलों पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए सभी संसाधन तैयार रखें। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी क्षेत्र की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ एवं कटाव की स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा आमजन की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को पूर्व तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Khagaria, Bihar | Jul 18, 2026