शिकोहाबाद: शिकोहाबाद तहसील दिवस में 72 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण, डीएम और SSP रहे मौजूद
शनिवार को शिकोहाबाद तहसील सभागार में DM रमेश रंजन की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और सीडीओ शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति में जनता की समस्याओं को सुना गया। समाधान दिवस में कुल 72 मामले आए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।