महोबा: महोबा के खमरिया गांव में अज्ञात कारणों से महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Apr 13, 2026 महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी सियाराम यादव की 42 वर्षीय पत्नी गीता ने अज्ञात कारणों के चलते सूने घर में अटारी में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजन खेत से घर वापस लौटे तो देखा कि अटारी में शव फांसी से लटक रहा था। उनके होश उड़ गए। परिजनो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आज शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा है।