सागर नगर: दहेज के लिए प्रताड़ना: मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने एसपी से लगाई गुहार
22 वर्षीय महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार, शादी 5 मई 2025 को हुई थी। इसके बाद से 5 लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। 6 अप्रैल को उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।