कोंडागांव: पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल MG वार्ड में शाला प्रवेश उत्सव सम्पन्न, 100 नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत
कोंडागांव नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, महात्मा गांधी वार्ड में आज शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। आज शाम 6 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार नए शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यालय में लगभग 100 बच्चों ने प्रवेश लिया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।