लहलादपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय पिंटू चौरसिया की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार गुरुवार को काफी देर तक कैमरे ने का दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार वालों को शक हुआ। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया। जहां पिंटू का शो फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी।