बिछिया: टंकी बनी, पाइपलाइन बिछी! फिर भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे बंजी के बैगा टोला के ग्रामीण...!
विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजी के बैगा टोला में नल-जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर दिया गयाl लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक आज तक घरों के नलों में पानी नहीं पहुंच पाया हैl पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व में सड़क पर चक्का जाम भी किया, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआl 26 जून 5 बजे हुई बारिश से टंकी आसपास पानी भर गयाl