चूरू: शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु और भारत माता की प्रतिमा चूरू में लगाने की मांग, सांसद राहुल कस्वां को सौपा ज्ञापन
Churu, Churu | Aug 28, 2024 यूथ फॉर स्वराज संगठन ने बुधवार को चूरू आए सांसद राहुल कस्वां को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राजेश चौधरी ने बताया कि काफी समय से उनके संगठन एवं अन्य जन संगठनों के माध्यम से जिला मुख्यालय पर शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु और भारत माता की संयुक्त प्रतिमा लगाने की मांग की जा रही है। अत: जनभावना को देखते हुए शहीदों की इन प्रतिमाओं को शहर में स्थापित करवाया जाए।