चूरू: विजिट के बाद भी हालात नहीं सुधरने को लेकर कलक्टर ने जिला भरतिया अस्पताल के पीएमओ मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
Churu, Churu | Aug 28, 2024 जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी की बार बार की विजिट के बाद भी जिला राजकीय भरितया अस्पताल के हालात नहीं सुधरने पर आखिरकार बुधवार को उन्होंने भी कह दिया कि पीएमओ का दायित्व किसी जिम्मेदार को दिया जाए। कलक्टर सत्यानी ने नाराजगी भरे लहजे में अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को लिखा जाए।