धौलपुर: धौलपुर में आज पल्स पोलियो अभियान, शाम 5 बजे तक दी जाएगी दो बूंद जिंदगी की खुराक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज सुबह 8 बजे से जिलेभर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के दौरान जिले के 2 लाख 20 हजार 324 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेभर में बनाए गए पोलियो बूथों पर शाम 5 बजे तक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद अगले