बिंदकी: समसपुर गांव के तालाबी रकबे में अवैध कब्जे का आरोप, उच्च अधिकारियों से खाली कराने की मांग
फतेहपुर जनपद के खजुहा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत समसपुर गांव निवासी ओम नारायण ने उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के पांच बीघा के तालाबी रकबे में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस मामले में गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे ओम नारायण ने बताया कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से तथा ऑनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल में भी की गई है।