गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी का एक बार फिर बाल प्रेम आया नजर, बच्चों से पूछा- स्कूल जाते हो, तुम दोनों में बड़ा कौन है
गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार के दौरान फरियादी मां के साथ आये दो बच्चों से कुछ इस निराले और प्यारे अंदाज में बातें की एक बार फिर उनका बाल प्रेम नजर आया।बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने बच्चों को दुलार किया। एक महिला फरियादी के साथ आए दो भाइयों से उन्होंने पूछा कि तुममें कौन बड़ा है।मां ने एक बेटे की ओर इशारा किया।