10 सितंबर के महाआंदोलन को लेकर राजा चौहान ने भरी हुंकार, कही बड़ी ये बात,
ग्वालियर। UGC के कथित काले कानून और जातिगत आरक्षण के मुद्दे को लेकर आगामी 10 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच राजा चौहान ने अपनी बात दमदारी से रखते हुए कार्यक्रम को लेकर बड़ा संदेश दिया।
राजा चौहान ने कहा कि अपने हक और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने 10 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की।
अब देखना होगा कि 10 सितंबर का कार्यक्रम कितना बड़ा रूप लेता है और इन मुद्दों को लेकर आंदोलन की आगे की दिशा क्या रहती है।