शाहजहांपुर: मृतिका आंगनवाड़ी कार्यकत्री के घर पहुंचे डीएम और सीडीओ, शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर पर जाकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अपराजिता सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन परिवार जनों के साथ है हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। शासन-प्रशासन से जो भी मदद होगी, की जाएगी। दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ है