विदिशा जिले की ITI संस्थाओं में कुल 450 रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर
..
विदिशा जिले की शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में सत्र 2026-27 हेतु कुल 450 रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार निम्नानुसार तिथियों में प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं: 25 अगस्त से 29 अगस्त 2026: एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर इच्छानुसार संस्थान एवं ट्रेड हेतु चॉइस फिलिंग (Choice Filling) करें। 31 अगस्त 2026 (प्रातः 10:30 से सायंकाल 5:00 बजे तक): अभ्यर्थी संबंधित ITI संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति (Attendance) दर्ज कराएं। 01 सितंबर 2026: उपस्थिति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी एवं प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण होगी।जिलेवार शासकीय ITI में
उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी: संस्थान का नामरिक्त सीटें ITI लटेरी 101, ITI नटेरन 79, ITI सिरोंज 72, ITI विदिशा 71, ITI गंजबासोदा 62, ITI ग्यारसपुर 33, ITI कुरवाई 32 कुल रिक्त सीटें 450 विशेष ध्यान दें: 31 अगस्त को संबंधित संस्था में स्वयं उपस्थित होकर उपस्थिति (Attedance) लगवाना अनिवार्य है। उपस्थिति दर्ज न कराने की स्थिति में 1 सितंबर की मेरिट सूची में नाम शामिल नहीं किया जाएगा। #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026