करतला: खाद्य विभाग की कार्रवाई में फरसवानी और बीरतराई में अनधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पकड़ा गया, कुल 20 सिलेंडर ज़ब्त
Kartala, Korba | Apr 11, 2026 खाद्य विभाग की टीम ने आज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई आकस्मिक जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएँ पकड़ीं। ग्राम पंचायत फरस्वानी स्थित सोनी टेंट हाउस की जांच में 08 घरेलू एलपीजी सिलेंडर एवं 01 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अनधिकृत रूप से संग्रहित पाए गए। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 09 सिलेंडरों की जप्ती की गई तथा उन्हें उमरेली इंडेन गैस वितरक की अभिरक्षा मे