दुधि: म्योरपुर में बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
सोनभद्र के म्योरपुर में सोमवार की रात करीब 10:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आश्रम मोड़ निवासी 18 वर्षीय दीपक पुत्र नैन सिंह, 18 वर्षीय रविंद्र पुत्र रामचंद्र और 17 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र भगवान दास एक बाइक से किरबिल की ओर जा रहे थे।