गढ़मुक्तेश्वर: मोहल्ला चौधरियान मैं एक जर्जर मकान की छत गिरने से तीन लोग हुए घायल।
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान मैं सोमवार को एक जर्जर मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सोमवार का है जब एक जर्जर मकान की छत अचानक भर भराकर नीचे आ गिरी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए इसके बाद उन्होंने मलबे से दबे लोगों को बाहर निकाला।