गढ़मुक्तेश्वर: हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी ने हरोड़ा पुल के नीचे आतंकवादियों का पुतला फूंका।
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के गांव तेरयाथ के पास श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर हिंदू संगठनों में काफी रोष व्याप्त हैं। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी ने हरोड़ा पल के नीचे आतंकवादियों के खिलाफ मुरदाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका। और थाना अध्यक्ष को पीएम के नाम ज्ञापन सौंप कर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।