सिकंदराराऊ: हुरमत गंज में तीन युवकों ने दुकान से 6 शर्ट की चोरी की, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
हुरमत गंज में हाजी सोहेल की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बताया जाता है कि तीन युवक उनके यहां खरीदारी करने आए और दुकानदार को बातों के जाल में फंसा कर एक पॉली बैग में रखी हुई 6 शर्ट लेकर वहां से चलते बने। दुकानदार को युवको की इस करतूत की भनक भी नहीं लगी। शर्ट चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।