मधेपुरा में तालाब से 15 साल के किशोर का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का शक; जांच में जुटी पुलिस
मधेपुरा के बिहारीगंज में मोहनपुर नहर के पास तालाब से 15 साल के किशोर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत बिहारीगंज के कुस्थन वार्ड नंबर तीन निवासी पंकज कुमार आजाद के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके साथ गए दोस्तों पर शक जाहिर किया है।
परिजनों के मुताबिक, आयुष दो दिन पहले अपने तीन-चार दोस्तों के साथ धमदाहा में मेला देखने गया था। बुधवार सुबह वह घर लौटा, लेकिन कुछ देर बाद उन्हीं दोस्तों के साथ दोबारा बाहर निकल गया। उसने परिवार को बताया था कि वह मोहनपुर जा रहा है।
Bihar, India | Sep 4, 2026