नवगछिया: जाह्नवी घाट पर नाव व कार्गो परिचालन का एसपी ने लिया जायजा
नवगछिया: इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के जाह्नवी घाट पर नाव और कार्गो के सुरक्षित परिचालन को लेकर गुरुवार को नवगछिया एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान आम लोगों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। घाट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं।