रफीगंज: रफीगंज में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिसकर्मियों ने शपथ ली
रफीगंज थाना परिसर में गुरुवार को “राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस” के अवसर पर आतंकवाद एवं हिंसा के खिलाफ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार संध्या 5 बजे इस दौरान थाना अध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।