सुल्तानपुर: पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण, बोले एसपी-पुलिस बल है अनुशासित बल
सुल्तानपुर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन क्वार्टरगार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान तथा शपथ की गयी। सभी उपस्थिति अधिकारी व कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया है।एसपी ने यहां क्वर्टरगार्ड पर म्यूजियम का उद्घाटन किया।