पलवल: होडल में बारिश से मकान की दीवार गिरी, महिला-बच्चे समेत 6 घायल, अस्पताल में भर्ती
Palwal, Palwal | Oct 8, 2025 पलवल जिले के होडल शहर में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिरने से 6 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार देर रात को कच्चा तालाब के पास हुई।