रावतसर: रावतसर में दुकान के गले में रखे ₹150000 चुराने के आरोप में दो अज्ञात जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस से मंगलवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में रविकांत अग्रवाल निवासी रावतसर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी दुकान नई धान मंडी में है जिसमें दो अज्ञात ग्राहक आए व सामान देखने के बहाने उसको बहलाया व दुकान के गले में रखें 150000 रुपए चुरा ले गए रावतसर पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।