दातागंज: HPCL प्लांट दोहरे हत्याकांड मामले में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन की चेतावनी के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात
दातागंज क्षेत्र के HPCL प्लांट पर हुए दोहरे हत्याकांड मामले में कांग्रेश के धरना प्रदर्शन की चेतावनी के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कांग्रेश के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मृतक हर्षित मिश्रा और सुधीर गुप्ता की हत्या के मामले में सीबीआई जांच को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। उन्हें बदायूं में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।