चूरू: कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद राहुल कस्वां ने जनसुनवाई की, पंचायत गठन को लेकर अनियमितताओं के लगाए आरोप
Churu, Churu | Nov 27, 2025 चूरू सांसद राहुल कस्वां ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनके सामने अनियमित पंचायत गठन, बिजली कनेक्शन, फसल बीमा क्लेम, जल कनेक्शन, निर्माण कार्यों का भुगतान, कानूनी विवाद और व्यक्तिगत समस्याएं रखीं।