नोखा: नोखा में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Nokha, Bikaner | Apr 22, 2026 राजस्थान बिजली श्रमिक महासंघ के आह्वान पर बुधवार को जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ की स्थानीय शाखा ने विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ऊर्जा सचिव और डिस्कॉम अध्यक्ष के नाम दिया गया, जिसमें बिजली निगमों में हो रहे निजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।