#मसूरी माल रोड पर #हिरोईन संग #अक्षय_कुमार,
फैंस में मची झलक पाने की होड़,हाथ में शॉपिंग बैग लेकर पूरे जोश में नजर आए खिलाड़ी कुमार, होटल सवॉय में गाने की शूटिंग; प्रशंसकों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन
पहाड़ों की रानी मसूरी की माल रोड पर गुरुवार दोपहर उस समय बॉलीवुड का रंग देखने को मिला, जब फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार अपनी हिरोईन के साथ माल रोड पर घूमते और शॉपिंग करते दिखाई दिए। उनके हाथ में शॉपिंग बैग था और वह पूरे जोश में नजर आए। अभिनेता को अपने बीच देखकर प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए।
माल रोड पर फिल्माए गए इस दृश्य में अक्षय कुमार अपनी साथी कलाकार के साथ आम पर्यटक की तरह बाजार में घूमते नजर आए। शूटिंग देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान अक्षय कुमार ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के चलते फिल्म यूनिट ने शूटिंग स्थल पर विशेष इंतजाम किए थे। अभिनेता ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया।