बदनावर: ढोलाना-अंजनाखेड़ी मार्ग से मिट्टी हटाने की मांग को लेकर किसानों ने बदनावर में तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Badnawar, Dhar | Jan 2, 2025 ग्राम ढोलाना से अंजनाखेड़ी खेत सड़क मार्ग पर फोरलेन कंपनी द्वारा मिट्टी डालने से रास्ता खराब होने की शिकायत को लेकर किसानों ने बदनावर में तहसीलदार सुरेश नागर को ज्ञापन दिया तथा मिट्टी हटाने की मांग की।bज्ञापन में किसानों ने बताया कि ग्राम ढोलाना से अंजनाखेड़ी मार्ग खेत सड़क योजना के तहत 48 लाख रुपए की लागत से बना हुआ हैं।